Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने गांधी पार्क में किया...

बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने गांधी पार्क में किया विरोध प्रदर्शन

अयोध्या । उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बुधवार को गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के आह्वान पर पूरे प्रदेश में एकसाथ किया गया। अयोध्या में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रभारी संजीव निगम ने कहा कि योगी सरकार जनता को एक बार फिर लालटेन युग में ले जा रही है। महंगी बिजली और लगातार कटौती ने जनता को बेहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि आमजन और किसान घंटों बिजली गुल रहने से परेशान हैं, लेकिन सरकार समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि बिजली कटौती से किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे, जिससे फसलें खराब हो रही हैं और उनकी आय पर बुरा असर पड़ रहा है।

महानगर अध्यक्ष कुलभूषण साहू ने आरोप लगाया कि प्राइवेट कंपनियों को बिजली बिल निकालने का ठेका देने से भ्रष्टाचार बढ़ा है। फर्जी बिल, मनमानी रीडिंग और सरकारी चुप्पी आम जनता के शोषण का प्रमाण हैं।

प्रदर्शन में इसराइल घोसी, गुड़िया राईन, सत्य प्रकाश मौर्य, रघुनाथ प्रताप, दिलीप वर्मा, कैप्टन इरसाद हुसैन, गायत्री मिश्रा, सुनील मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments