Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमंशापुर शराब ठेके के पास महरुआ पुलिस दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा

मंशापुर शराब ठेके के पास महरुआ पुलिस दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के मंशापुर स्थित शराब ठेके के पास मंगलवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब पल्सर बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। चर्चा है कि दोनों युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक संदिग्ध अवस्था में शराब ठेके के पास घूम रहे थे। मौके पर तैनात सिपाही प्रमोद शर्मा एवं एक अन्य कांस्टेबल ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो वे बाइक से भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए युवकों के पास से असलहा भी बरामद हुआ है, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों युवकों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। इस विषय में जब महरुआ थाना प्रभारी दिनेश सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments