Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जलालपुर अम्बेडकरनगर। कटका पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायायल भेज दिया । बीते दस जून को कटका थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को अरुन उर्फ अरुण निषाद पुत्र मदनलाल निवासी मुंडेहरा बहला फुसला कर भगा ले गया था और उस के साथ उस ने दुष्कर्म किया तथा शौच करने के बहाने किशोरी को छोड़ कर फरार हो गया था। बेरमा गांव के पास घटना की रात किशोरी को गस्त पर निकली 112 पुलिस ने उस के घर पहुंचाया था। जिस के बाद किशोरी के परिजनों ने अरुण के विरुद्ध थाना कटका में शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो समेत अन्य धाराओं में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उस की तलाश शुरू कर दी थी। एसओ कटका प्रेमचंद ने बताया कि उक्त मुकदमे से सम्बंधित वांछित अभियुक्त अरुण निषाद पुत्र मदन लाल को सोमवार रात दस बजे गिरफ्तार कर लिया गया। जिस के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ प्रेम चंद,हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह,कांस्टेबल साजिद अली व विजय कुमार यादव शामिल रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments