Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछत से गिरकर बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के अशरफपुर मजगवां गांव में सोमवार की रात दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। गांव निवासी 60 वर्षीय राम चरन रात में अपने घर की बिना मुंडेर वाली छत पर सो रहे थे। रात लगभग एक बजे लघु शंका के लिए उठते समय नींद की हालत में संतुलन खो बैठने के कारण वह छत से नीचे खड़ंजे पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई गई है।

मृतक राम चरन जलालपुर कस्बे की एक सिलाई दुकान में कार्यरत थे। उनके एक पुत्र रमन व पांच पुत्रियां हैं। जिनमें चार बेटियों—आशा, आरती, ज्ञानती और निशा—की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बेटी नेहा घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। राम चरन की असामयिक मृत्यु से पत्नी शोभावती समेत पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। गांव में इस घटना को लेकर शोक की लहर व्याप्त है। ग्रामीणों ने परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन से मदद की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments