Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपत्नी की तहरीर पर तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज,...

पत्नी की तहरीर पर तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो दिन पूर्व जैतपुर थाना क्षेत्र में मिला था शव


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते रविवार को मझुयी नदी के किनारे सेहरी गांव के पास खून से लथपथ मिले युवक के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना जैतपुर में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या और साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जनपद जौनपुर के थाना सरपतहा अंतर्गत ग्राम अरसिया निवासी अब्दुल रबीश के रूप में हुई है। उनकी पत्नी रेहाना बानों ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 14 जून को उसके पति को योजनाबद्ध तरीके से सत्यम पुत्र विजय बहादुर निवासी सेफैली (सरपतहा), प्रद्युम्न एवं धर्मेंद्र निवासीगण थाना अखण्ड नगर उनके ही मोटरसाइकिल से कहीं ले गए थे। उन्होंने कहा था कि कुछ समय बाद वापस आ जाएंगे, लेकिन वे लौटे नहीं। शिकायत के अनुसार, उसी दिन सत्यम ने बताया कि रबीश को प्रद्युम्न व धर्मेंद्र बुरी तरह से पीट रहे थे और वह किसी तरह जान बचाकर भाग आया। रेहाना बानों का आरोप है कि सत्यम व धर्मेंद्र ने रबीश को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने यह भी बताया कि 15 जून को उन्होंने सरपतहा थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। इसके बाद सोमवार को सूचना मिली कि रबीश का शव सेहरी गांव के पास मझुयी नदी के किनारे पड़ा मिला है। शव पर सिर और शरीर में गंभीर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण सिर में चोट (हेड इंजरी) बताया गया है। एसओ जैतपुर वंदना अग्रहरि ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर सत्यम, प्रद्युम्न, धर्मेंद्र समेत कुछ अज्ञात के विरुद्ध हत्या व साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments