Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस ने मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया...

पुलिस ने मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया जागरूक


अम्बेडकर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रारंभ की गई महिला सशक्तिकरण की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान तथा नारी स्वावलंबन को सुदृढ़ करना है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानों द्वारा ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं प्रमुख बाजारों में चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला पुलिस कर्मियों की सक्रिय भागीदारी के साथ महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, महिला हेल्पलाइन-181, सीएम हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-108, स्वास्थ्य सेवा-102, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 जैसे आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी गई। इसके अलावा मोबाइल फोन में पैनिक बटन की कार्यप्रणाली का डेमो भी प्रस्तुत किया गया।

साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वानिधि, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत, महिला शक्ति केंद्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आदि की जानकारी पंपलेट वितरित कर दी गई।

अभियान के अंतर्गत महिलाओं में सुरक्षा व आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करने हेतु जनजागरूकता को प्राथमिकता दी गई। पुलिस विभाग द्वारा यह संकल्प लिया गया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु भविष्य में भी इसी प्रकार प्रयास जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments