Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विश्वविद्यालय में योग मैराथन का हुआ आयोजन

अवध विश्वविद्यालय में योग मैराथन का हुआ आयोजन


योग भारतीय ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर – कुलपति


अयोध्या अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को योग मैराथन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजभवन की गाइडलाइन के तहत कुलपति कर्नल डॉ. विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर विश्वविद्यालय परिसर से मैराथन की शुरुआत करवाई।

मैराथन में लगभग 200 प्रतिभागियों ने गूगल फॉर्म और प्रत्यक्ष पंजीकरण के माध्यम से भाग लिया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति ने कहा कि हर मैराथन का एक उद्देश्य होता है, और इस आयोजन का उद्देश्य योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना है। योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है।

मैराथन में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान अमित कुमार, द्वितीय लवकुश निषाद दोनों महाराजा इंटर कॉलेज और तृतीय स्थान सचिन प्रजापति, साकेत पीजी कॉलेज ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रथम श्वेता यादव, आवासीय परिसर, द्वितीय साक्षी प्रजापति, राजा मोहन गर्ल्स कॉलेज, तथा तृतीय शिवानी, योग विभाग रहीं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग पांडेय ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. अर्जुन सिंह, सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी व छात्र उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments