Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी से दुराचार का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

किशोरी से दुराचार का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।कटका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी  पिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि बीते दस जून को उस की पुत्री को अरुन निषाद पुत्र मदन निषाद निवासी मुंडेरा थाना कटका बहला फुसलाकर रात में घर से भगा लेगया और उस के साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़ित पिता ने बताया कि मेरी पुत्री ने घटना की रात ही बेरमा गांव के पास से डायल 112 को सूचित किया और पुलिस ने बेटी को घर पहुंचाया। पीड़ित का आरोप है कि उस ने घटना के बाद बीते 12 जून को ही कटका पुलिस को तहरीर थी। जब कि एसओ कटका प्रेमचंद ने बताया कि रविवार को मामला संज्ञान में आया। और मुकदमा दर्ज करनें की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments