Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशहीद लेफ्टिनेंट तिवारी की स्मृति में रक्तदान शिविर, 42 युवाओं ने किया...

शहीद लेफ्टिनेंट तिवारी की स्मृति में रक्तदान शिविर, 42 युवाओं ने किया रक्तदान


अयोध्या। विश्व रक्तदाता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की स्मृति में रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन द्वारा प्रेस क्लब परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पीजीआई लखनऊ के सहयोग से आयोजित शिविर में 42 युवाओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

शिविर का उद्घाटन सीओ सदर योगेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता जितेंद्र दूबे, समाजसेवी राजेश चौबे, उद्यमी मुन्ना गुप्ता और पूर्व बैंक प्रबंधक राम बहल ने शहीद तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संस्था अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने बताया कि फाउंडेशन अब तक 150 से अधिक शिविरों के जरिए लगभग 10 हजार मरीजों को रक्त उपलब्ध करा चुका है।

शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं को अंगवस्त्र, प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शैल कुमारी द्वारा बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही, वहीं आरक्षी मो. अहद के नेतृत्व में एक दर्जन पुलिसकर्मियों ने भी रक्तदान किया। कार्यक्रम के अंत में अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों को मौन श्रद्धांजलि दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments