Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास, ग्राम प्रधान ने...

ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास, ग्राम प्रधान ने की शिकायत


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के कटघर मूसा गांव में ग्राम समाज की कीमती भूमि पर अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम प्रधान मोहम्मद आलम ने इस संबंध में एसडीएम से शिकायत करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के गाटा संख्या 1180 मि० में वर्षों पूर्व रामबचन नामक व्यक्ति को चार विस्वा कृषि पट्टा दिया गया था। बाद में रामबचन ने उक्त भूमि को मोहम्मद ताबिश के हाथों विक्रय कर दिया। वर्तमान में मोहम्मद ताबिश ने उक्त कृषि भूमि पर भवन निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि भवन निर्माण के साथ-साथ मोहम्मद ताबिश, लिंक रोड से सटी ग्राम समाज की बहुमूल्य भूमि पर भी कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जब ग्राम प्रधान ने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधान ने उपजिलाधिकारी पवन जायसवाल से शिकायत की है। एसडीएम पवन जायसवाल ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गांव में स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। ग्रामवासियों में भी इस अवैध कब्जे को लेकर आक्रोश है और वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments