Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशानुसार जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस को एक सफलता प्राप्त हुई है।
जलालपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नवानगर के पास संदिग्ध व्यक्ति की तलाश के दौरान गोलू लोना उर्फ रोशन पुत्र सुक्खू लोना निवासी शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली जलालपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें अंबेडकरनगर, आज़मगढ़ एवं जौनपुर जनपदों के थानों में हत्या, लूट और गंभीर धाराओं के कई मुकदमे पंजीकृत हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments