Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपति-पत्नी के तीन जोड़ों को महिला थाने में मिला समाधान, आपसी सहमति...

पति-पत्नी के तीन जोड़ों को महिला थाने में मिला समाधान, आपसी सहमति से हुई विदाई


अम्बेडकर नगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद की महिला थाना पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए आपसी पारिवारिक विवाद में उलझे तीन दंपत्तियों के बीच सुलह कराते हुए उन्हें राजी-खुशी विदा किया। महिला थानाध्यक्ष एवं प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र, उप निरीक्षक ज्योति वर्मा के नेतृत्व में आयोजित परामर्श सत्र में महिला आरक्षी प्रिय और सविता की सक्रिय भूमिका रही। तीनों जोड़ों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिनकी समस्याओं को महिला पुलिस टीम ने गंभीरता से सुना और संवेदनशीलता के साथ समाधान का रास्ता निकाला। थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा के अथक प्रयासों से सभी दंपत्ति आपसी सहमति से एक साथ रहने को राजी हो गए। विदाई के समय सभी जोड़ों ने महिला थाना और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। यह पहल न सिर्फ मिशन शक्ति अभियान की सफलता का प्रतीक है, बल्कि समाज में बढ़ते पारिवारिक तनाव के बीच संवाद और सुलह के महत्व को भी रेखांकित करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments