Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभांजी को लेकर फरार हुआ मामा, परिजनों ने दी तहरीर

भांजी को लेकर फरार हुआ मामा, परिजनों ने दी तहरीर

जलालपुर अम्बेडकरनगर। स्थानीय नगर क्षेत्र के शेखवलिया मोहल्ले से एक युवक द्वारा रिश्तेदारी का फायदा उठाकर एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेखवलिया निवासी धर्मवीर, जो एक बच्चे का पिता है, अक्सर अपने मामा के घर आया-जाया करता था। इसी दौरान उसकी अपने ही मामा की 25 वर्षीय पुत्री से नजदीकियां बढ़ गईं। पीड़िता की मां का आरोप है कि रिश्तेदारी का हवाला देकर धर्मवीर ने पहले विश्वास जीत लिया और फिर मौके का फायदा उठाकर युवती को लेकर फरार हो गया। पीड़िता की मां ने बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद से परिजन खासे परेशान हैं और युवती की सकुशल वापसी की मांग कर रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments