Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुणवत्ता विहीन ऑपरेशन का मामला महिला आयोग पहुंचा, भाजपा नेता ने सौंपी...

गुणवत्ता विहीन ऑपरेशन का मामला महिला आयोग पहुंचा, भाजपा नेता ने सौंपी शिकायत


अयोध्या। सिविल लाइन स्थित अवध ऑर्थो सेंटर में गुणवत्ता विहीन ऑपरेशन का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने मंगलवार को आयोग की सदस्य ऋतु शाही से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने चिकित्सक डा. अब्दुस सलाम पर इलाज में लापरवाही और गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मधु पाठक ने शिकायत में बताया कि सड़क दुर्घटना में उनके पैर की हड्डी टूट गई थी, जिसका ऑपरेशन डॉ. सलाम ने किया। चार महीने बाद पैर में डाली गई प्लेट टूट गई, फिर तीन महीने तक इलाज चलता रहा और करीब तीन लाख रुपये खर्च हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने कभी सही जानकारी नहीं दी और उन्हें बार-बार भ्रमित किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है, जिसने 2 जून को चिकित्सक का पक्ष लेने अवध ऑर्थो सेंटर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आईएमए के कुछ सदस्यों ने विरोध भी जताया, बावजूद इसके टीम ने जांच पूरी की। डॉक्टर को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। विभागीय कार्रवाई डॉक्टर के जवाब के आधार पर की जाएगी। उधर, डॉक्टर अब्दुस सलाम का कहना है कि मरीज ने चिकित्सकीय सलाह का पालन नहीं किया, जिससे जटिलताएं उत्पन्न हुईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments