Friday, July 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभक्ति, सेवा और समरसता का संदेश देता विशाल भंडारा सम्पन्न

भक्ति, सेवा और समरसता का संदेश देता विशाल भंडारा सम्पन्न


श्री गणपति स्वीट एण्ड रेस्टोरेंट के पास में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु


बारुन बाज़ार, अयोध्या। श्री गणपति स्वीट एण्ड रेस्टोरेंट के पास मंगलवार को एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता की भावना के साथ सम्पन्न हुआ। ओ.एन. एकेडमी विद्यालय परिवार एवं स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से हुए इस आयोजन ने आपसी प्रेम और एकता का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अभय पाल पांडे ने की, जबकि संयोजन व संचालन की भूमिका रविंद्र पांडे ने निभाई। आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा सक्रिय रूप से शामिल रहे।

भंडारे में सदस्य जिला पंचायत अशोक मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी शरद पांडे, भाजपा नेता अजीत मौर्य, धर्मपाल पांडे, रोहित मिश्रा, लोकेश द्विवेदी, विवेक उपाध्याय समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments