Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागोरखपुर से लखनऊ जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 24 यात्री...

गोरखपुर से लखनऊ जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 24 यात्री घायल


नौ गंभीर घायलों को बाराबंकी जिला अस्पताल कराया गया है भर्ती


अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र में लखनऊ राजमार्ग पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे गोरखपुर से लखनऊ जा रही जनरथ बस अयोध्या बाराबंकी की सीमा पर गंगरेला गांव के निकट पहुंची तो आगे चल रही ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी । बस चालक उसको ओवरटेक करना चाहता था किंतु अचानक ब्रेक लगाने से बस अनियंत्रित होकर उसमें टकरा गई ।तेज रफ्तार होने के कारण बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस ट्रक में फंस गई । अचानक हुई घटना से बस के पीछे की सीट उखड़ कर आगे बैठे सवारियों पर आकर गिर गई। सवारी भी सब आगे की ओर गिरने लगे। सुबह के समय और नींद में सो रहे लोगो में चीख पुकार मच गई । एक दूसरे को देखने लगे । बस चालक अजीत शुक्ला का पैर और शरीर बस में फंस गया । बस का अगला हिस्सा काट कर चालक को निकाला गया।

 सवारियों ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पटरंगा और मवई की पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रामसनेहीघाट भिजवाया। घायलों में शफीकुल रहमान, हमीद रजा, अनिल यादव, रिया, हरिओम, शोराब, दिलीप कुमार, हरिओम पांडेय, रितेश कुमार, सुमित सिंह, परमानंद तिवारी, अरविंद कुमार, भीम, श्रवण कुमार (कंडक्टर) व सहबाज खान शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल रजत, ममता, सूर्यांश, गणेश, सुब्रान आलम, भवानी चरण, अजीत शुक्ला, विनोद कुमार और पूर्णिमा को बाराबंकी रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments