◆ जेठ के अंतिम मंगलवार को उमड़ा आस्था का जनसैलाब
◆ 400 मीटर में लगे भण्डारे के स्टॉल, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में आस्था का अनुपम दृश्य जेठ के अंतिम मंगलवार को देखने को मिला, जब लता चौक नया घाट पर महाबली हनुमान जी के चरणों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से समर्पण किया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह के संयोजन में उनकी संस्था श्री अयोध्या न्यास द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। लगभग 400 मीटर तक विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से श्रद्धालुओं की भोजन प्रसाद सेवा की जा रही थी।




