Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआधी रात में घर में घुसा, बिजली के कनेक्शन काट दिये, परिवार...

आधी रात में घर में घुसा, बिजली के कनेक्शन काट दिये, परिवार ने पकड़ा व पुलिस को सौंपा

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के रानोपाली मे रहने वाला रात में सो रहा था। तभी एक चोर घुसा उसने घर के बल्व निकाल दिया तथा बिजली के कनेक्शन काट दिया। अचानक परिवार ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में थाना कोतवाली अयोध्या में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रानोपाली के रहने वाले देवानंद पाठक ने बताया कि 11 जनवरी की सुबह करीब तीन बजे उनके घर में एक अज्ञात व्यक्ति घुसा। जिसने घर के सभी बल्ब निकाल दिये। बिजली के कनेक्शन को भी काट दिया। जिसमें आहट पाकर उसकी पत्नी जागी तो वह भागने लगा। परिवार के सदस्यों ने काफी मुश्किल से उसे पकड़ा। इसके बाद वह सभी को जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद पुलिस उसने ले गयी। उसने अपना नाम राहुल निवासी वाराणसी बताया है। देवानंद का कहना है कि वह किस उद्देश्य से उनके घर पर आया यह जांच का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments