Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला थाने में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चार दंपत्तियों के सुलझाए...

महिला थाने में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चार दंपत्तियों के सुलझाए गए विवाद


अंबेडकर नगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद अंबेडकरनगर में महिला थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा और उनकी टीम द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए चार दंपत्तियों के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्वक सुलझाया गया। महिला थाना में बुलाए गए सभी पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आपसी संवाद के माध्यम से समाधान कराया गया। थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा और महिला कांस्टेबल सविता ने दोनों पक्षों को समझाया और आपसी मनमुटाव को दूर करने के लिए प्रेरित किया। बातचीत के सकारात्मक परिणामस्वरूप सभी चार दंपत्तियों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया। पुलिस की इस पहल से न सिर्फ चार परिवारों में फिर से आपसी सामंजस्य स्थापित हुआ, बल्कि सभी दंपत्तियों ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उनका परिवार टूटने से बच गया। महिला थाना की यह कार्यवाही मिशन शक्ति अभियान की भावना को साकार करती है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के साथ ही पारिवारिक समस्याओं का समाधान कर समाज में शांति और समरसता बनाए रखना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments