Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, छह निजी अस्पताल की ओटी व लेबर...

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, छह निजी अस्पताल की ओटी व लेबर रुम सील


◆ निर्धारित संख्या में स्टाफ का न होना व नवीनीकरण के लिए आवेदन न करना था शामिल


◆ रुदौली नगर क्षेत्र में हुई कार्रवाई, एक साथ इतने अस्पतालों पर कार्रवाई से विभाग में मचा हड़कम्प


अयोध्या। स्वास्थ्य विभाग रविवार को एक्शन मोड में नजर आया। एक साथ छह निजी अस्पतालों पर विभागीय टीम ने सील की कार्रवाई की। इन अस्पतालों की ओटी व लेबर रुम को सील किया गया है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को यहां काफी कमियां मिली थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
मानक विहीन अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम अचानक रुदौली पहुंची। यहां छह अस्पताल टीम ने पहले से चिन्हित किए हुए थे। इन अस्पतालों का विभागीय टीम ने निरीक्षण किया। अस्पताल का संचालन करने के लिए निर्धारित संख्या में मेडिकल स्टाफ व चिकित्सक की जरुरत होती है। लेकिन जनपद में ऐसे कई अस्पताल चल रहे है, जिसमें निर्धारित संख्या के अनुसार चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं रहते है। इससे पहले विभाग की टीम ऐसे अस्पतालों पर कार्रवाई कर चुकी है।
सीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि जिले के छह अस्पतालों में कार्रवाई की गयी थी। जिसमें अली अस्पताल, रियांश, जनता, यशोदा, एडवांस सिटी अस्पताल शामिल है। इन अस्पतालों की ओटी व लेबर रुम को सील किया गया। इसमें अली अस्पताल के अलावा अन्य अस्पतालों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया था। टीम में डा. वेद प्रकाश त्रिपाठी, डा. राममणि शुक्ला, डा. संदीप शुक्ला व डीपीएम रामप्रकाश पटेल शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments