Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारानी अहिल्याबाई होल्कर नारी नेतृत्व, प्रशासनिक सूझ-बूझ और धार्मिक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की...

रानी अहिल्याबाई होल्कर नारी नेतृत्व, प्रशासनिक सूझ-बूझ और धार्मिक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रतीक – संजय राय


◆ अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर संगोष्ठी व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित


अयोध्या। रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह के अवसर पर सहादतगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनकी प्रशासनिक दक्षता एवं सांस्कृतिक योगदान पर आधारित एक ऑनलाइन प्रतियोगिता भी आयोजित किया था, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री तथा अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय ने पुरस्कृत किया।

प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र प्रभारी  संजय राय ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर नारी नेतृत्व, प्रशासनिक सूझ-बूझ और धार्मिक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रतीक थीं। उन्होंने न केवल जनकल्याण के कार्य किए, बल्कि भारत की सांस्कृतिक धरोहरों को पुनर्स्थापित कर गौरव बढ़ाया। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा, रानी अहिल्याबाई होल्कर ने एक महिला होकर जिस प्रकार शासन, धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किए, वह हर महिला के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज हमें जरूरत है कि हम उनके जीवन से सीख लें और सामाजिक परिवर्तन के लिए आगे आएं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनका जीवन एक आदर्श है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का संपूर्ण जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। उन्होंने जनसेवा के क्षेत्र में जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं और हमें मार्गदर्शन देते हैं।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने सामाजिक न्याय, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए जो कार्य किए, वे अद्वितीय हैं। हमें उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।

मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज मिश्र, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, कमला शंकर पाण्डेय, अभिषेक मिश्र, पिछड़ा मोर्चा सदस्य वासुदेव मौर्य, जिला महामंत्री अशोक कसौधन, राघवेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय शिव गोविंद पाण्डेएन जियो संयोजक सुनील दूबे तिलकराम मौर्य परमानन्द मिश्र रीना द्विवेदी, नेहा तिवारी प्रतिमा शुक्ला मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments