Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य विद्याधर शुक्ला का निधन

वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य विद्याधर शुक्ला का निधन


अम्बेडकर नगर। वरिष्ठ अधिवक्ता तथा कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य विद्याधर शुक्ला का बीती रात महामाया मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया, विद्या धर शुक्ला के निधन से पूरे कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई उप्र कांग्रेस सदस्य डा विजय शंकर तिवारी, उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामजनम दूबे उनकी अंतिम यात्रा में श्रवण क्षेत्र मुक्ति धाम में शामिल हुए और शोक-संतप्त परिवार से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री और उप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा निर्मल खत्री ने विद्याधर शुक्ला के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपना एक समर्पित और निष्ठावान सिपाही खो दिया है, इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार के साथ है।

उप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा जियाराम वर्मा, अम्बेडकर नगर के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह,एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, वरिष्ठ नेता शिव शंकर पाण्डेय तथा वरिष्ठ नेता रमेश मिश्र, अयोध्या शहर के कोआर्डिनेटर अमित जायसवाल ने कहा कि विद्याधर शुक्ला के निधन से कांग्रेस परिवार की अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई असंभव है। वरिष्ठ नेता आशाराम यादव, चिंताहरण पांडेय, दलित टास्क फोर्स के नेता नथईराम ने अपार शोक व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments