Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडीआरएम सुनील कुमार का अयोध्या रेलवे स्टेशनों पर निरीक्षण, अधूरी वाशिंग लाइन...

डीआरएम सुनील कुमार का अयोध्या रेलवे स्टेशनों पर निरीक्षण, अधूरी वाशिंग लाइन पर जताई नाराजगी


अयोध्या। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार ने सोमवार को अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। यह उनका दोनों स्टेशनों का पहला दौरा था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाशिंग लाइन के अधूरे निर्माण कार्य पर नाराजगी जताते हुए कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

अयोध्या कैंट स्टेशन पर 26 कोचों की धुलाई व मरम्मत के लिए दो नई वाशिंग लाइनें प्रस्तावित थीं, लेकिन स्थान की कमी के कारण कम कोचों की क्षमता तक सीमित कर दिया गया। इसके अलावा शेड निर्माण के लिए जरूरी फाउंडेशन कार्य अधूरा है और लाइन नंबर 7 को बीते एक माह से ब्लॉक किया गया है, जहां अभी तक केवल एक ओर की पटरी ही डाली जा सकी है। डीआरएम ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई और निर्माण कार्य को तुरंत शुरू कर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम सीधे हेल्थ यूनिट पहुंचे और वहां वार्ड, दवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्था की समीक्षा की। सरकुलेटिंग एरिया में युनियन ऑफिस के पास स्थित शौचालय और युरिनल की बदहाल स्थिति पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और केयरटेकर को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने ओवर ब्रिज पर खड़े होकर प्लेटफार्म नंबर दो और लूप लाइन की स्थिति देखी तथा यार्ड विस्तार की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। अयोध्या स्टेशन के एसएस पीआर मीणा के कक्ष में मंडल और स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली।

निरीक्षण यात्रा के दूसरे चरण में डीआरएम ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का दौरा किया, जहां उन्होंने नए भवन, प्रतीक्षालय, रेलवे विस्तार, साफ-सफाई और सरकुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। सम्बंधित अधिकारियों को शीघ्र कमियां दूर करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments