Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर भाजपा मनाएगी दस दिवसीय कार्यक्रम

रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी पर भाजपा मनाएगी दस दिवसीय कार्यक्रम


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी के अवसर पर महानगर में 21 मई से 31 मई तक दस दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन दस दिनों में विभिन्न शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से रानी अहिल्याबाई के जीवन मूल्यों और कार्यों को जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला में महिला महाविद्यालयों व बालिका इंटर कॉलेजों में मैराथन दौड़, भाषण, वाद-विवाद, निबंध लेखन, रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

महानगर स्तर पर संगोष्ठियों का आयोजन होगा, साथ ही सरयू आरती और रानी अहिल्याबाई के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। विधानसभा व पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन भी प्रस्तावित है। 31 मई को विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कार्यक्रमों के संचालन के लिए संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियों का स्पष्ट वितरण किया गया है ताकि प्रत्येक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। प्रेस वार्ता से पूर्व सर्किट हाउस सभागार में महानगर व मंडल पदाधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 जिला पदाधिकारियों की कार्यशाला पार्टी कार्यालय सहादतगंज में आयोजित हुई। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों सौंपी। जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

सर्किट हाउस में आयोजित कार्यशाला में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, शैलेन्द्र कोरी, प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, अभय सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, परमानंद मिश्र, प्रतिमा शुक्ला, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments