Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछप्पर में आग लगने से घरेलू सामान जलकर हुआ राख 

छप्पर में आग लगने से घरेलू सामान जलकर हुआ राख 

बीकापुर, अयोध्या। तहसील अंतर्गत कोतवाली क्षेत्र के चंवरढार सूबेदार का पुरवा गांव निवासी रूबी पत्नी शिवनाथ के आवासीय छप्पर में रविवार सुबह अज्ञात कारणो से आग लग गयी। जिससे छप्पर तथा छप्पर के अंदर रखा अनाज, चारपाई बिस्तर आदि जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद फायर दस्ता की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणां के सहयोग से आग बुझाया गया। प्रधान अनिल तिवारी ने बताया कि सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments