Thursday, August 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासिपाही पर शादी का झांसा देकर किया गया शारीरिक उत्पीड़न

सिपाही पर शादी का झांसा देकर किया गया शारीरिक उत्पीड़न


◆ पीड़िता का आरोप – पुलिस आरोपी को दे रही है संरक्षण


अयोध्या। थाना रामजन्म भूमि में तैनात रहे एक सिपाही पर युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न किए जाने का मामला आया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि केस दर्ज किए जाने के बाद भी आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी नही की गई है।

पीड़िता ने बताया कि वह 2021 में रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या आई थी। टेढ़ी बाजार में एक हॉस्टल में अपनी सहेली के साथ कुछ समय के लिए रुकी थी। इसी दौरान उसकी पहचान सिपाही रितेश तिवारी से हुई। जो राम जन्मभूमि थाने में तैनात था। रितेश ने पहले दोस्ती की, फिर मोबाइल पर बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गईं। उसका आरोप है कि सिपाही ने शादी का वादा करके उससे कई बार संबंध बनाएं। जब उसने शादी के लिए दवाब बनाया तो सिपाही ने इंनकार कर दिया। उसका आरोप है पुलिस आरोपी को संरक्षण दे रही है।

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में 25 मार्च 2025 को केस दर्ज किया गया है। आरक्षी रितेश तिवारी को निलंबित कर दिया है। पीड़िता का मेडिकल तथा न्यायालय के सामने कलम बंद बयान दर्ज कराया जा चुका है। गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट प्राप्त कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments