Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशक्तिनगर कालोनी में चल रही है संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

शक्तिनगर कालोनी में चल रही है संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

अयोध्या। शहर के शक्ति नगर कॉलोनी उत्सव लान के पीछे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा को अयोध्या धाम के ज्योतिषाचार्य श्री मधुसूदनाचार्य जी महाराज द्वारा कहीं जा रही है। जिसमें सभी क्षेत्रवासी व भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। यह कथा 8 जनवरी से 16 जनवरी तक पूर्ण आहुति के साथ संपन्न होंगी और 17 जनवरी विशाल भंडारे के साथ समाप्त होगी। जिसमें अयोध्या के संत महंत और भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
इस कथा की जानकारी देते हुए आयोजक आचार्य सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शक्तिनगर कॉलोनी के समस्त लोगों के सौजन्य से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ चल रहा है। जो 08 से 16 तारीख तक यह चलेगा और 17 तारीख को विशाल भंडारा के साथ इसका समापन किया जाएगा। इस माघ मास के सुंदर अवसर पर भगवान की कृपा से भागवत कथा सुनने को मिलती है। जहां पर हनुमान जी की कृपा हो जाती है वहीं से कथा का प्रारंभ हो जाता है। उन्होंने बताया कि भगवान की दिव्य कथा का आज द्वितीय दिवस है। भगवान की कृपा से कथा बहुत अच्छे से चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments