Friday, March 6, 2026
HomeNewsअवधपुरी वार्ड बनेगा आत्मनिर्भर, कूड़े से बनेगी आर्गेनिक खाद

अवधपुरी वार्ड बनेगा आत्मनिर्भर, कूड़े से बनेगी आर्गेनिक खाद

अयोध्या। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत अयोध्या नगर निगम अवधपुरी वार्ड को आत्मनिर्भर बनायेगा। इसके लिए नगर निगम आईटीसी का सहयोग लेगा। यहां सूखा व गीला कूड़ा अलग करके उससे खाद बनायी जायेगी। इस खाद का उपयोग मोहल्ला समिति तय करेगी। वार्ड में पहले से एक टैंक रखा था। परन्तु जनसंख्या को देखते हुए यहां 7 से 8 टैंक और रख दिये गये।
सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला ने बताया कि आत्मनिर्भर हेतु अवधपुरी वार्ड का चयन किया गया है। वार्ड में पहले से मोहल्ला समिति गठित है। यहां कूडे से आर्गेनिक खाद बनायी जायेगी। इस खाद का वितरण मोहल्ला समिति तय करेगी। इसके लिए वार्ड में एक टैंक से शुरुवात की गयी थी। अब यहां 7 से 8 टैंक और रखे जा रहे है। धीरे धीरे यह योजना अन्य वार्डो में लागू की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments