Saturday, May 3, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदेश के जन जन की आवाज थैंक्यू राहुल गांधी - शरद मिश्रा

देश के जन जन की आवाज थैंक्यू राहुल गांधी – शरद मिश्रा


लखनऊ। उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर आज पूरे यूपी में देश के दिल की आवाज गूंज रही है जातिगत जनगणना के लिए धन्यवाद राहुल गांधी। उप्र कांग्रेस उपाध्यक्ष शरद मिश्रा उप्र की राजधानी में आयोजित धन्यवाद यात्रा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष जननायक राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली भारत जोड़ो यात्रा और मणिपुर से मुम्बई तक आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा में देश के एक्स-रे जातिगत जनगणना को देश के पिछड़े दलितों शोषितों पीड़ितों को न्याय और हक दिलाने के लिए संकल्पबद्ध होकर आवाज बुलंद की और देश को संसद में गारंटी दी कि सरकार को जातिगत जनगणना करना ही होगा नहीं तो आनेवाली अगली सरकार करायेगी। हम पचास प्रतिशत का आरक्षण का कैप भी तोड़कर देश की तरक्की में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। शरद मिश्रा ने कहा कि आज यूपी ही नहीं देश का आसमान थैंक्यू राहुल गांधी के नारे से गूंज रहा है।

लखनऊ शहर कांग्रेस अध्यक्ष डा शहजाद आलम ने बताया कि उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर प्रदेशव्यापी धन्यवाद यात्रा जुलूस कार्यक्रम के तहत लखनऊ जिला कांग्रेस अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह और शहर कांग्रेस के तत्वावधान में उदयगंज से कैसरबाग चौराहे तक धन्यवाद यात्रा आयोजित की गयी जिसमें मुख्य अतिथि उप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद मिश्रा , उप्र कांग्रेस सेवादल प्रवक्ता राजेश काली, उप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा जियाराम वर्मा, पीसीसी सदस्य डा विजय शंकर तिवारी, उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

लखनऊ जिला कांग्रेस अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह ने कहा कि जननायक राहुल गांधी ने देश के पिछड़े दलितों आदिवासियों गरीबों को आबादी के हिसाब से भागीदारी दिलाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाई जिसके आगे मोदी सरकार को झुकना पड़ा और मोदी कैबिनेट ने जातिगत जनगणना की घोषणा की आज पूरा देश इसके लिए राहुल गांधी को धन्यवाद दे रहा है।

उप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा जियाराम ने कहा कि  उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पूरे यूपी में कांग्रेस का झंडा बुलंद हो रहा है भाजपा की भूलें हिल रहीं हैं।

लखनऊ शहर कांग्रेस अध्यक्ष डा शहजाद आलम ने कैसरबाग चौराहे पर थैंक्यू राहुल गांधी धन्यवाद यात्रा में शामिल समस्त कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ कोआर्डिनेटर डा ऋचा कौशिक,डा पी के त्यागी,डा शशिकांत चौबे, वरिष्ठ नेता शीला मिश्रा, अनुराग तिवारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अम्बेडकर नगर,अजय वर्मा,सुशीला शर्मा,डा इरफान,रईस अहमद,पार्षद मुकेश सिंह चौहान सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments