Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापाक अधिकृत कश्मीर को सरकार अपने नियंत्रण में लेने के लिए उठाए...

पाक अधिकृत कश्मीर को सरकार अपने नियंत्रण में लेने के लिए उठाए आवश्यक कदम उठाए – संतोष दुबे


◆ धर्मसेना ने जमुनिया बाग से रिकाबगंज चौराहे तक निकाला हिन्दु आक्रोश यात्रा


अयोध्या। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में धर्म सेना के कार्यकताओं ने हिन्दु आक्रोश यात्रा निकली। यात्रा का नेतृत्व धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे ने किया। जमुनिया बाग से निकली यात्रा रिकाबंगज पर समाप्त हुई। यहां सिटी मजिस्ट्रेट को पांच सूत्रीय मांगो को लेकर प्रधान मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान धर्मसेना के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारे बाजी किया। लोगों में आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा साफ नजर आ रहा था। यात्रा में कई संत शामिल हुए।
ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग की गई कि धर्म पूंछ कर निरापराध हिन्दुओं की हत्या करने वालों का सफाया किया जाय। घटना में मृतकों के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा तथा केन्द्र सरकार में नौकरी दी जाय। आंतकवाद का समूल नाश किया जाए। पाक अधिकृत कश्मीर को भारत सरकार अपने नियंत्रण में लेने के लिए आवश्यक कदम उठाए। सनातन बोर्ड का गठन किया जाए। धर्मसेना प्रमुख संतोष दुबे ने कहा कि भारत सरकार आंतकवाद का नाश करे। पाक अधिकृत कश्मीर को अपने नियंत्रण में लेने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
यात्रा में करपात्री महराज, अजीत प्रताप यादव, दीपक दुबे, काजल पाठक, परमजीत कौर, दिनेश मिश्र, गौरव गौड़, कृष्ण कुमार, सुमन दुबे, परमिन्टू कौर, वेद प्रकाश राजपाल, दिनेश यादव, विशाल यादव कुलदीप मौर्या, राना यादव, दीपक शुक्ला, दिग्विजय नाथ पाण्डेय, मोहन गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments