Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में सिपाही व आरोपी घायल

सड़क दुर्घटना में सिपाही व आरोपी घायल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। आरोपी को न्यायालय ले जा रहे सिपाही की बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से जहां एक सिपाही और आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए वही एक सिपाही मामूली रूप से चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल ले गई जहां गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही मामूली रूप से घायल सिपाही का इलाज कर भेज दिया गया।

घटना सम्मनपुर थाना क्षेत्र के  कठघरमूसा गांव के पास घटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटका थाने में बंद एक आरोपी को विधिक कार्यवाही करते हुए थाने के हेड कांस्टेबल अतप कुमार और कांस्टेबल अजीत कुमार एक ही बाइक से न्यायालय में पेश करने ले जा रहे थे। जाते समय सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कठघरमूसा गांव के पास  पहुंचे थे  सामने से एक स्कूली छात्रा साइकिल से जा रही थी कि अचानक दाहिने तरफ मुड़ गई जिसको बचाने के चक्कर में  बाइक सवार सिपाही अनियंत्रित होकर गिर गए। जिससे बाइक चला रहे हेड कांस्टेबल अतप कुमार और बीच में बैठा आरोपी गिरकर चोटिल हो गया और दोनों बेहोश हो गए। जबकि पीछे बैठा कांस्टेबल अजीत कुमार भी चोटिल हो गया। चोटिल अजीत कुमार ने राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल आरोपी और सिपाही को सुरक्षित स्थान पर ले गए। जिसके बाद सिपाही ने अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए एंबुलेंस को बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले आई।  सूचना पर पहुंचे जलालपुर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, कटका थाना प्रभारी विवेक वर्मा, जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ पहुंचकर चोटिल सिपाहियों का हाल-चाल जाना। मौके पर मौजूद डॉक्टर ओम विकास मिश्रा ने गंभीर रूप से घायल सिपाही और मुल्जिम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिसका इलाज चल रहा है। वहीं एक अन्य सिपाही का इलाज कर भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments