Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभगवती फाउंडेशन के बैनर तले जरूरतमंदों को किया गया कम्बल वितरण

भगवती फाउंडेशन के बैनर तले जरूरतमंदों को किया गया कम्बल वितरण

अयोध्या। ग्राम सभा महरई मोहम्मदपुर, गयासपुर में राहुल सिंह एवं शैलेन्द्र सिंह पप्पू के नेतृत्व में भगवती फाउंडेशन के बैनर तले जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
राजेश कुमार सिंह ने कहा कि समाज की भलाई हेतु हमें हर सम्भव प्रयास करना चाहिए। निस्वार्थ भाव से गरीबों की सेवा व जरुरतमंदों की मद्द सच्चा मानव धर्म है। इसके लिए समाज के हर समृद्ध व्यक्ति को आगे आना चाहिए। इसके साथ में दूसरों को भी गरीबों की सेवा हेतु प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर रविन्द्र नाथ सिंह, समर बहादुर सिंह, देवेंद्र सिंह भास्कर,रिंकू सिंह कम्बल वितरण करते हुए।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments