Monday, April 21, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक राष्ट्र, एक चुनाव पर जनसमर्थन जुटाने को भाजपा ने जिले में...

एक राष्ट्र, एक चुनाव पर जनसमर्थन जुटाने को भाजपा ने जिले में तीन स्थानों पर आयोजित किया प्रबुद्ध समागम


अयोध्या। “एक राष्ट्र, एक चुनाव“ के प्रति जनसमर्थन बढ़ाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विचार व्यक्त करते हुए इस पहल को समय और संसाधनों की बचत वाला राष्ट्रहित का कदम बताया।

गुरूनानक महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा, एक राष्ट्र, एक चुनाव से न केवल खर्च में भारी कटौती होगी, बल्कि शासन व्यवस्था भी अधिक सुचारु और स्थिर बनेगी। यह लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। एक राष्ट्र, एक चुनाव अभियान के जिला संयोजक अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि, लगातार होने वाले चुनावों से विकास कार्य बाधित होते हैं। एक साथ चुनाव होने से प्रशासनिक अमला विकास में पूरी तरह केंद्रित रहेगा। अवध विद्यालय के प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव“ व्यवस्था से लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूती मिलेगी। बार-बार चुनाव कराने की प्रक्रिया में जहां सरकारी संसाधनों का अत्यधिक उपयोग होता है। एक साथ चुनाव होने से पारदर्शिता, समय की बचत और स्थायित्व को बल मिलेगा।

कल्पना शिक्षण एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय हैदरगंज में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा, भाजपा की सोच सदैव राष्ट्रहित में रही है। एक साथ चुनाव लोकतंत्र की सुदृढ़ता को नया आयाम देगा और जनता का विश्वास भी बढ़ेगा।

ममरेज नगर हनुमान हाता रुदौली में आयोजित प्रबुद्ध समागम में विधायक रामचन्दर यादव ने कहा, एक राष्ट्र, एक चुनाव केवल विचार नहीं, बल्कि एक आवश्यक सुधार है। इससे लोकतंत्र की गुणवत्ता में सुधार होगा और जनता को बार-बार चुनावी प्रक्रिया से राहत मिलेगी। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने भाग लिया और इस पहल के प्रति समर्थन जताया।

इस दौरान डा. श्वेताराज सिंह, प्रीतपाल सिंह पाली, राघवेन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम त्यागी, कल्पना महाविद्यालय के डायरेक्टर अवनीश पाण्डेय, प्रधानाचार्य अंजनी कुमार चर्तुवेदी, महेन्द्र पाण्डेय, कृष्ण कुमार तिवारी, राम केवल, सुनील दूबे, एकता सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments