Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलगातार नौवीं बार प्रेस क्लब अध्यक्ष चुने गए शैलेन्द्र तिवारी

लगातार नौवीं बार प्रेस क्लब अध्यक्ष चुने गए शैलेन्द्र तिवारी

अम्बेडकर नगर। रविवार को प्रेस क्लब में जिला प्रेस क्लब का द्विवार्षिक चुनाव गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ। चुनाव में शैलेंद्र तिवारी लगातार नौवीं बार प्रेस क्लब अध्यक्ष चुने गए, उन्होंने आशाराम वर्मा को 74 मतों के भारी अंतर से हराया। सचिव के तीन पदों पर सोनू सिंह, विजेन्द्र वीर सिंह वा निपेंद्र श्रीवास्तव विजई रहे। 286 वोटों के सापेक्ष 280 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 10 बजे से दो बजे तक मतदान हुआ, इसके बाद मतगणना शुरू हुई। शैलेंद्र तिवारी को 175 मत मिले जबकि आशाराम वर्मा को 101 मत मिला। वही सचिव के तीन पदों के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें  सोनू सिंह को 165 मत ,विजेन्द्र वीर सिंह 151मत वा निपेंद्र श्रीवास्तव 131 मत पाकर विजयी रहे,जबकि आदित्य नारायण त्रिपाठी को 118, वा काजिम हुसैन को 109 मत प्राप्त हुआ। उपाध्यक्ष, महासचिव, संगठन मंत्री,कार्यकारिणी सदस्य के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था।  चुनाव वरिष्ठ पत्रकार सर्वजीत त्रिपाठी,अश्विनी मिश्रा,अली असगर नकवी की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments