Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदलित किशोरी को भगा ले जाने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा,आरोपी...

दलित किशोरी को भगा ले जाने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा,आरोपी गिरफ्तार

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। दलित किशोरी को भगाकर ले जाने तथा शादी रचाने व दुराचार करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार,पाक्सो,एससी/ एसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कारवाई किया है । जानकारी के अनुसार आलापुर थाना क्षेत्र के लखनी पट्टी गांव निवासी अविनाश निषाद पुत्र सुभाष जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दलित किशोरी को दो माह पूर्व भगा ले गया था, जिसमें परिजनों द्वारा किशोरी को भगाए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 376, पास्को तथा एस सी/ एसटी एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए  विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments