Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागरिमा सिंह के द्वारा लिखी कविता चाक पे माटी सा मन का...

गरिमा सिंह के द्वारा लिखी कविता चाक पे माटी सा मन का हुआ विमोचन

अयोध्या। जनवादी लेखक संघ के बैनर तले युवा कवियित्री व जनवादी लेखक संघ के सदस्य गरिमा सिंह के द्वारा लिखी कविता “चाक पे माटी सा मन“ का विमोचन सिविल लाइन स्थित एक स्थानीय होटल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में संगठन के प्रदेश महासचिव डाक्टर नलिन रंजन सिंह शामिल हुए। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया।
डॉक्टर नलिन रंजन ने संगठन के समस्त पदाधिकारियों के बीच कविता संग्रह “चाक पे माटी सा मन“ का विमोचन किया। कविता संग्रह की लेखिका गरिमा सिंह ने बताया कि आज मेरी कविता संग्रह “चाक पे माटी सा मन“ का विमोचन जनवादी लेखक संघ के प्रदेश महासचिव डॉ नलिन रंजन सिंह के द्वारा किया गया। इस पुस्तक में महिलाओं की समस्या पर विशेष ध्यान आकर्षित किया गया है इसके साथ साथ किसानों के हित के लिए भी पुस्तक में लिखा गया है। जनवादी सभा के प्रदेश महासचिव सत्यभान सिंह जनवादी ने बताया कि जनवादी लेखक संघ के नेतृत्व में आज संगठन की सदस्य व युवा कवित्री गरिमा सिंह की कविता संग्रह “चाक पे माटी सा मन“ पुस्तक का विमोचन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ रघुवंश मणि,स्वप्निल श्रीवास्तव, पूनम सूद, ऊष्मा वर्मा,विशाल श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments