Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपोस्टमार्टम के उपरांत घर पहुंचा शव, मचा कोहराम

पोस्टमार्टम के उपरांत घर पहुंचा शव, मचा कोहराम


बसखारी अम्बेडकर नगर। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दौलतपुर महमूदपुर में शुक्रवार शाम 6 बजे तालाब के किनारे शौच करने सुरेश 55 वर्ष का पैर फिसल कर तालाब में गिर गया। जिससे उनकी मौत हो गई। आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद मृतक का  शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन शव से लिपटकर चीत्कार मारते हुए रोने लगे। वही ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गई। बता दें कि शुक्रवार की शाम सुरेश कुमार पुत्र गंगाराम उम्र 45 वर्ष शौच के लिए घर से बाहर गए हुए थे। बताया जाता है कि पानी छूते समय सुरेश कुमार का पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गए। मृतक अवस्था में सुरेश कुमार को तालाब से बाहर निकल गया। सूचना पाकर कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची बसखारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार की दोपहर सुरेश कुमार का शव घर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य शव से लिपट कर रोने लगे। मृतक के परिवार में पत्नी जलधरी देवी ,पुत्र धानु उम्र 15 वर्ष, पुत्री जान्हवी उम्र 9 वर्ष व पिता गंगाराम थे। जिनके पालन पोषण की जिम्मेदारी मृतक सुरेश कुमार के ऊपर थी। मृतक का अंतिम संस्कार महादेवा घाट पर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments