Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनप्रतिनिधियों तथा भाजपा पदाधिकारियों ने किया जनसम्पर्क, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा पदाधिकारियों ने किया जनसम्पर्क, गिनाई सरकार की उपलब्धियां


◆ समाज के सभी वर्गों के लिए डबल इंजन सरकार ने दी है कल्याणकारी योजनाएं – वेद प्रकाश गुप्ता


अयोध्या। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे स्थापना दिवस समारोह में गांव चलो अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों ने महानगर के कई स्थानों पर जनसम्पर्क किया। केन्द्र सरकार की 11 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बताया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पूराबाजार में, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने करियप्पा नगर के कर्पूरी ठाकुर वार्ड में, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त वार्ड के ऊसरू में, भाजयुमो के महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने करियप्पा नगर के चांदपुर, जिपंअ प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने पूराबाजार के अजना में, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह पूरा बाजार के रामपुर सर्धा, पूर्व महानगर अभिषेक मिश्र ने अभिरामदास वार्ड में जनसम्पर्क किया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के किए गए विकास से समाज का हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में लाभान्वित हुआ है। गरीब, किसान, महिला, दलित, विद्यार्थी सहित समाज के सभी वर्गों के लिए डबल सरकार ने कल्याणकारी योजनाएं दी है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसान को आर्थिक सबलता प्रदान की गई है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया गया है। तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति प्रदान की गई है।
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि हजारों करोड़ की योजनाओं से अयोध्या का विकास मोदी और योगी सरकार में कराया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल अपने परिवार के बारे में सोचती है उन्हीं का उत्थान करती है। जबकि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता देशप्रेम को आत्मसात करते हुए समाज के बीच कार्य कर रहा है। महानगर के कई स्थानों पदाधिकारियों ने जनसम्पर्क व लाभार्थियों से सम्पर्क कर पत्रक वितरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments