Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागेस्ट हाउस में महिला श्रद्धालु का नहाते समय बना रहा था वीडियो,...

गेस्ट हाउस में महिला श्रद्धालु का नहाते समय बना रहा था वीडियो, लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले


अयोध्या। रामनगरी में महिला श्रद्धालु का नहाते समय वीडियो बना रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी युवक के मोबाइल से कई महिलाओं के अश्लील वीडियो बरामद किए गए है। घटना रामजन्मभूमि मंदिर के गेट नं. 3 के पास स्थित राजा गेस्ट हाउस की है।
महिला श्रद्धालु ने बताया कि वे पांच लोग वाराणसी से गुरूवार को अयोध्या पहुंचे थे। यहां राजा गेस्ट हाउस में कमरा लेकर रूके गए। जहां सुबह करीब 6 बजे वह नहाने गई। नहाते समय उसे एक परछाई दिखाई दी तथा देखा की कोई व्यक्ति मोबाइल से वीडियो बना रहा है। वह बाथरूम से बाहर आकर चीखने लगी। गेस्ट हाउस में रूके अन्य यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
आरोपी युवक का नाम सौरभ है वह बहराइच का रहने वाला है। गेस्ट हाउस में वह खाना बनाने का काम करता है। गेस्ट हाउस में कॉमन बाथरूम है। जिसके उपर टीनशेड लगा हुआ है। दीवाल तथा टीनशेड में गैप है जहां से आरोपी वीडियो बना रहा था।


विकास प्राधिकरण ने जारी किया नोटिस


विकास प्राधिकरण ने गेस्ट हाउस संचालक को नोटिस जारी किया है। मानक पूरा न होने पर गेस्ट हाउस को सील भी किया जा सकता है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से कई महिलाओं के अशलील वीडियो बरामद किए है। रामजन्म भूमि एसएचओ अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूंछ-तांछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments