Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालूट के वांछित अभियुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

लूट के वांछित अभियुक्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अयोध्या। पुलिस ने लूट के वांछित अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बनवीरपुर जाने वाले रास्ते पर ईंट भट्ठे के सामने रोड पर एक लाल रंग की वैगनार कार में 04 लोग बैठकर असलहा लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की बातचीत कर है। पुलिस टीम बनवीर पुर ईंट भट्ठे के पास पहुंची तो पुलिस वालो को आता देख कर गाड़ी मे बैठे व्यक्तियो ने गाड़ी चालू कर भागना चाहा परन्तु शीतलहर ज्यादा होने के कारण गाड़ी चालू नही हो पायी। इसके बाद उसमें बैठे चारो लोगो ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी करके तीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक मौके से फरार हो गया। पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान मृत्युंजय पाठक उर्फ जय पाठक पुत्र सुरेश पाठक निवासी 519 विद्याकुण्ड सीता कुण्ड थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या, आकाश यादव उर्फ सिद्धार्थ यादव पुत्र शिवकुमार यादव निवासी रोहली थाना रौनाही जनपद अयोध्या, विशाल पाण्डेय पुत्र अमरजीत पाण्डेय निवासी जुगवापुर गौरा ब्रह्मनान थाना रौनाही जनपद अयोध्या के रुप में हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments