Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने क्राप कटिंग के जरिए परखा गेहूं का उत्पादन

जिलाधिकारी ने क्राप कटिंग के जरिए परखा गेहूं का उत्पादन


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा तहसील अकबरपुर अन्तर्गत राजस्व ग्राम कुर्की महमदपुर में रवी सीजन की फसल गेंहू की क्रॉप कटिंग ऐप के माध्यम से की गई तथा उत्पादकता का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा किसान के खेत में पक कर तैयार गेहूं को हसिया से कटाई की गई। इस दौरान मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा रैंडमली ऑनलाइन चयनित ग्राम कुर्की महमदपुर के गाटा संख्या 155 मोहम्मद जफर पुत्र अब्दुल रहमान के खेत मे 10 मीटर भुजा वाले समबाहु त्रिभुज क्षेत्र के अन्तर्गत रबी फसल गेंहू की कटाई एवं मड़ाई कर उससे प्राप्त गेँहू का वजन भी कराया गया। निर्धारित क्षेत्रफल  (43.30वर्ग मीटर ) मे 19.260 किग्रा गेहूं की फसल प्राप्त हुई जिसके अनुसार प्रति हेक्टेयर उत्पादकता 44.5 कुंतल होती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उपज के सही आँकड़े शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों से क्षेत्र में उत्पादित की जाने वाली प्रमुख फसलों, गेहूं की विभिन्न किस्मो व उत्पादकता संबंधी जानकारी भी प्राप्त की गई। क्रॉप कटिंग या फसल कटाई के प्रयोग द्वारा क्षेत्र में फसल की औसत पैदावार निकाली जाती है क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जनपद के कृषि उत्पादन के आंकड़े तैयार कर शासन को भेजे जाते है और इसी आधार पर फसल बीमा धारकों को नुकसान का मुआवजा भी दिया जाता है। कृषि विभाग जनपद के समस्त क्षेत्रों के क्रॉप कटिंग के आंकड़ों को संग्रहित करके शासन को भेजता है इसके आधार पर ही जनपद के विभिन्न फसलों का प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का निर्धारण किया जाता है इस मौके पर  उप जिलाधिकारी व उप कृषि निदेशक अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments