Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउप जिलाधिकारी टांडा ने नगर पंचायत कर्मियों से की वार्ता, अतिशीघ्र वेतन...

उप जिलाधिकारी टांडा ने नगर पंचायत कर्मियों से की वार्ता, अतिशीघ्र वेतन भुगतान करवाने का दिया आश्वासन


अंबेडकर नगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के कर्मचारियों के द्वारा  कार्य बहिष्कार की चेतावनी की खबर प्रकाशित करने का हुआ असर। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने खबर को संज्ञान में लिया। उप जिलाधिकारी टांडा डॉक्टर शशि शेखर ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओ को सुना। इसके बाद अधिशासी अधिकारी से वार्ता कर नियमानुसार नगर पंचायत कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया। हालांकि इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता किसी निजी कार्य से बाहर गए हुए थे।

जिस पर उप जिलाधिकारी ने इस समस्या का समाधान कराने के लिए उनसे भी फ़ोन पर वार्ता की। फिलहाल उप जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद  सभी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के निर्णय को स्थगित करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में अपना अपना कर शुरू कर दिया है। बता दे कि नगर पंचायत कर्मचारियों का जनवरी माह से अब तक वेतन रुका हुआ है। जिसमें कुछ नियमित कर्मचारियों के साथ कुल करीब 210 आउटसोर्सिंग कर्मचारी नगर पंचायत में कार्यरत हैं। जनवरी माह से अब तक वेतन न मिलने से इन कर्मचारियों व इनके परिवार के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे नगर पंचायत के कर्मचारियों में आक्रोश पलपने लगा। कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी संजय कुमार जैसवार को संबोधित एक प्रार्थना पत्र देकर अभिलंब वेतन भुगतान करने की मांग की थी। वेतन न मिलने की दशा में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी थी‌। जिसकी खबर अयोध्या समाचार ने प्रमुखता से चलाई। खबर छपने के बाद  प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज हो गई और शनिवार को उप जिलाधिकारी टांडा नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता कर शीघ्र वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया। जिस पर सभी कर्मचारी काम पर लौट आए। इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी टांडा डॉक्टर शशि शेखर ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष से भी वार्ता की गई है साथ ही अधिशासी अधिकारी को कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए नियमानुसार उनका वेतन शीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। वही इस संदर्भ में नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने कर्मचारियों का वेतन भुगतान न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि नियमानुसार कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए वह स्वयं प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments