Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याऑल इंडिया किक बॉक्सिंग इंटर यूनिवर्सिटी महिला प्रतियोगिता में अवध विवि बना...

ऑल इंडिया किक बॉक्सिंग इंटर यूनिवर्सिटी महिला प्रतियोगिता में अवध विवि बना ओवर ऑल चैंपियन


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों के शानदार खेल प्रदर्शन की बदौलत ओवर ऑल चैंपियन बना। मेरठ के स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया किक बॉक्सिंग इंटर यूनिवर्सिटी महिला प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के महिला खिलाड़ियों ने एक नया इतिहास रचते हुए ओवर ऑल चैपिंयन का खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग के तांतामी प्वाइंट फाइटिंग के अंडर 70 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीती राय ने पहला गोल्ड मेडल दिलाया। दूसरी ओर तातामी के प्वाइंट फाइटिंग के ओवर 70 किलोग्राम भार वर्ग में दीपाली राय ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। रिंग स्पोर्टस लो-किक के अंडर 56 किलोग्राम भार वर्ग में वर्षा सिंह ने विश्वविद्यालय को तीसरा पदक दिलाया। इसी क्रम में रिंग स्पोर्टस लो-किक के ओवर 70 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी सिंह ने प्रतियोगिता का चैथा पदक दिलाया। इस प्रतियोगिता में देशभर के विश्वविद्यालयो से आये खिलाड़ियों एक एक पदक प्राप्त करने लिए काफी संघर्ष किया। अवध विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में सबसे अधिक मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त करके विश्वविद्यालय को चैंपियन बनाया। इस प्रतियोगिता के टीम मैनेजर सुरेश सिंह एवं कोच डॉ. अनुराग पाण्डेय रहे।

        ऑल इंडिया इंटर यूनीवर्सिटी किक बॉक्सिंग महिला प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों के ओवर ऑल चैंपियन बनने पर कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने टीम कोच व सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों ने अपने कौशल पूर्ण खेल से नया इतिहास कर विश्वविद्यालय को गौरान्वित किया है जो अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु सिंह एवं क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुलपति के मार्ग निर्देशन में महिला खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. एस.एस. मिश्रा, प्रो. नीलम पाठक, प्राचार्य प्रो. दानपति त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह, प्रो. अशोक राय, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जनमेजय तिवारी, महामंत्री प्रो. अमूल्य, कुमार सिंह, विश्वविद्यालय आवासीय परिसर शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, डॉ. विनय सिंह, प्रो. प्रवीन सिंह, प्रो. सन्तोष गौड़, डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ.सीमा पाण्डेय, डॉ. दुष्यंत सिंह, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. सतीश श्रीवास्तव, डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. कपिल राणा, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. अयूब सिद्दीकी, शिव कुमार सिंह सहित सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments