Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर तहसील में आयोजित हुआ...

भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर तहसील में आयोजित हुआ कार्यक्रम


जलालपुर अम्बेडकर नगर। भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर सेवा, सुरक्षा  और सुशासन नीति पर तहसील सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव  ने सरकार के आठ सालों की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि सरकार की सेवा,सुरक्षा और सुशासन नीति पर काम कर रही है । सरकार ने महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा का भरोसा दिलाया है आज महिलाएं अकेले भी दिन हो या रात कहीं भी आ जा सकती है सरकार के 8 साल पूरे हुए हैं। इतना ही नहीं गांव ,गरीब, वृद्ध व नौजवानों के लिए थी सरकार में कार्य किया है। मातृशक्ति के स्वावलंबन के लिए जो कार्य किए गए। इसके लिए तहसील मुख्यालय में तीन दिन दिवसीय कार्यक्रम चलाए जाएंगे। लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रामविलास ने विकास विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा ,कृषि, स्वयं सहायता समूह ,बाल विकास विभाग द्वारा स्टॉल भी लगाए गए।इस दौरान  एसडीएम पवन जायसवाल तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव क्षेत्राधिकार अनूप कुमार सिंह, रामकिशोर राजभर, संदीप अग्रहरि,कृष्ण गोपाल कसौधन,डा०एमपी त्रिपाठी केशव प्रसाद श्रीवास्तव, आनंद मिश्रा,  दीपक, महेन्द्र प्रताप, अशोक उपाध्याय,अश्वनी कुमार,आशाराम पाल,अमरनाथ सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments