Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने जिला कारागार में बंदियों को बांटा कम्बल

जिलाधिकारी ने जिला कारागार में बंदियों को बांटा कम्बल

अंबेडकर नगर। शुक्रवार को जिला मैजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल एन व अपर जिलाधिकारी,सदानन्द गुप्ता द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को बढती ठंड से बचाने के उद्देश्य से 200 कम्बलों का वितरण किया गया। कम्बल पाते ही बंदियों व वृद्ध बंदियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर प्रभारी अधीक्षक, गिरिजा शंकर यादव द्वारा जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके पूर्व में भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अल्ट्राटेक सीमेण्ट लिमिटेड टाण्डा सीमेण्ट वर्क्स द्वारा जिला कारागार, में निरुद्ध बंदिनियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को बढ़ती ठंड से बचाने के उद्देश्य से लगभग 56 जैकेट व 50 टोपी का वितरण किया गया। इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डा. पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह जेलर राजेश कुमार, उप कारापाल छोटे लाल सरोज व अवसार अहमद, समेत समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments