Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमाजिक क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को किया गया सम्मानित

समाजिक क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को किया गया सम्मानित


◆  होली मिलन समारोह के दौरान पुष्पवर्षा के बीच महिलाओं ने किया गीत व नृत्य की प्रस्तुति


◆  फरवाही नृत्य, विभिन्न प्रकार के गीत होली मिलन समारोह में बने आकर्षण का केन्द्र


अयोध्या। श्रीपरमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में रविवार को महिलाओं के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान समाजिक क्षेत्र में कार्यरत दर्जनों महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पुष्पवर्षा के बीच मधुर गीत व नृत्य की प्रस्तुति ने परिवेश में होली मिलन के दौरान उत्साह व उमंग को मिश्रित कर दिया। कार्यक्रम संयोजन रामाय सेवा ट्रस्ट व राष्ट्रीय सेविका समिति ने किया।
ट्रस्ट की प्रमुख व पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की पत्नी वंदना उपाध्याय ने आगंतुक अतिथियों, प्रतिभागी महिलाओं का वंदन किया और उन पर गुलाल व पुष्प की बरसाए। उत्सव की शुरुआत पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम व माता सीता के जीवन चरित्र को अपनाकर हम आदर्श समाज व राष्ट्र सृजत कर सकते हैं। इसके बाद अमृता की गणेश वंदना की प्रस्तुति से उत्सव की शुरुआत हुई। फिर फरवाही नृत्य आकर्षक का केंद्र रहा। इसी टोली ने होली गीत, रेनू मिश्रा, कुमुद व नूतन की टीम ने उत्सव को रंग से भिगोया। नंदिनी पांडेय के बाद शुभी ने खैलै रघुवीर.. की प्रस्तुति दी तो उपस्थित सभी महिलाएं थिरक उठी। अबीर मिश्रित गुलाल उड़ता रहा। सिया संग खेलै होली…, होलिया मा उडे रे गुलाल.. की प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। शीलता प्रसाद वर्मा ने लोकनृत्य के माध्यम से होली उत्सव को और भी प्रगाढ़ किया।
इस मौके पर ट्रस्ट की प्रमुख वंदना उपाध्याय, डा. मंजूषा, उर्मिला मिश्रा, डा. आभा सिंह, डा. अनामिका त्रिपाठी व डा. अनामिका मिश्रा ने सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्र कला श्रीवास्तव, ममता सानाड़य, शीला पांडेय, निधि उत्पल, सावित्री मिश्रा, सरस्वती पाठक, गीता मिश्रा, आशा श्रीवास्तव, शमीम बानो, अंजू श्रीवास्तव, इसरावती सिंह, मीना सिंह, पुष्पलता सिंह, उमा, प्रेमा सिंह, अनीता वशिष्ठ, सरोजनी देवी, सुशीला सिंह, ऋचा आनंद, रीता उतपल, प्रज्ञा गुप्ता, जयंत चंद्रा, शीलता प्रसाद, शीला प्रसाद वर्मा को उनकी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। संचालन डा. आभा सिंह व डा. अनामिका मिश्रा और कार्यक्रम संयोजक आशीष मिश्रा ने किया। इसके पहले अयोध्या एनीमल वेलफेयर के सदस्यों प्रज्ञा गुप्ता, चंद्रा, आकांक्षा मिश्रा, यशवंत गौतम, दीप शिखा, साक्षी पांडेय, सुनीता जायसवाल ने बेजुबानों की बेहतरी करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments