जलालपुर अंबेडकर नगर। सर्किल क्षेत्र के दो अलग अलग थानाक्षेत्र मे हुई सड़क दुर्घटना मे जहां दो लोगों की मौत हो गयी वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कोतवाली क्षेत्र के रहीमपुर पट्टी गांव के पास बाइक सवार ने दिव्यांग की गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे दिव्यांग की गाड़ी पर सवार दो लोगों में से एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया।



