Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्राम स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ग्राम स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जलालपुर, अंबेडकर नगर। आत्मा योजना अंतर्गत ग्राम स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कृषि विभाग के अधिकारी और किसानों ने सहभागिता की।

जलालपुर विकासखंड के इस्माइलपुर गांव में सहायक विकास अधिकारी कृषि के नेतृत्व में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मिशन के अंतर्गत बैठक और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री सम्मान निधि प्राकृतिक खेती मत्स्य पालन जैविक खेती और नई तकनीक से कृषि कराए जाने के विषयों पर किसानों को आने वाली समस्याओं और समाधान पर चर्चा की गई वही कृषि विभाग अधिकारियों कर्मचारियों ने लोगों को खेती की नवीन तकनीकों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया। एडीओ एजी अशोक सिंह, अजय यादव,संजय यादव, दयाशंकर आदि कृषि विभाग के कर्मचारी और रामबदन, रामसूरत राम जियावन,सहनैन, सोनू समेत अनेक किसान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments