Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों के चेहरे पर चेयरमैन ने आर्थिक...

वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों के चेहरे पर चेयरमैन ने आर्थिक मदद कर भरी रंगत

0
2

बसखारी अंबेडकर नगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अधिशासी अधिकारी की लापरवाही के चलते वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी।कर्मचारियों की होली एवं रमजान की खुशियां फीकी पड़ रही थी। जिसकी जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता को मिली तो उन्होंने नगर पंचायत कर्मचारियों की पीड़ा को समझते हुए अपने कैंप कार्यालय पर सभासदो के साथ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की आर्थिक मदद कर उनके रमजान एवं होली में रंग भरने का काम किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता की दरियादिली को देखकर सभी कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी बिखर गई। आलोक रावत,सनाउल्लाह ,सेराजू, सहाबू, इंद्रेश, आसाराम, फिरोज, रविंद्र, रामचंद्र, राजू, आदि सैकड़ो कर्मचारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा मिले आर्थिक मदद पर खुशी व्यक्त करते हुए अध्यक्ष ओमकार गुप्ता एवं सभासदों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वही ओंमकार गुप्ता ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की आर्थिक मदद करते हुए कहा कि साल के 365 दिन आउटसोर्सिंग कर्मचारी नगर पंचायत को अपनी सेवा दे रहे हैं। ऐसे में किसी तकनीकी समस्या के कारण या किसी अधिकारी की लापरवाही के कारण उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा हैं। तो एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि मैं कर्मचारियों की हर संभव मदद करूं। रमजान का पाक महीना एवं होली के पवित्र त्यौहार के चलते कर्मचारियों के सामने इन त्योहारों को मनाने में कोई आर्थिक व्यवधान न आये इस लिये उनकी आर्थिक मदद की जा रही है। करीब दो सौ कर्मचारियों को चेयरमैन ओमकार ने आर्थिक मदद की और गुलाल लगा कर होली एवं रमजान की बधाई भी दी।इस दौरान उनके साथ सभासद मायाराम, प्रदीप कुमार, दस्तगीर अहमद, सुभाष निषाद, मोनू निषाद,लालमन रावत, लालजी पासवान, सूर्य लाल उपाध्याय, रामजी कनौजिया,सभासद पति राम आधार यादव,हरिशंकर गुप्ता आदि अन्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि बीते दो महीने से अधिकारियों की खींचातानी के चलते आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here