Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमामूली कहासुनी के दौरान चली गोली, एक घायल, दो गिरफ्तार

मामूली कहासुनी के दौरान चली गोली, एक घायल, दो गिरफ्तार

बसखारी अम्बेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मामूली कहा सुनी के दौरान चली गोली की घटना से क्षेत्र में भय व दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। तो वही त्योहारों के दौरान शांत व्यवस्था के लिए चलाई जा रही पुलिस की मुहिम के लिए भी यह घटना चुनौती बन गई है। हालांकि चुनौती से बचने के लिए बसखारी पुलिस ने गोली की घटना को लेकर गोलमोल जवाब दे रही है। जबकि गोली चलने की घटना से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात्रि बसखारी थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित गायत्री मन्दिर के निकट गोली चलने की खबर आग की तरह फैल गई। खबर को संज्ञान में लेते हुए बसखारी पुलिस के साथ क्षेत्राधिकार शहर देवेंद्र कुमार मौर्य ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना दारू के नशे में धुत युवकों के  बीच बताई जा रही है। कहासुनी के दौरान आरोप है कि एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे हरैया डंडवा निवासी राज यादव पुत्र राजेश यादव घायल हो गया। हालांकि गोली उसके बाएं हाथ को छूकर निकल गयी। जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन गोली चलने की घटना ने पुलिस को चुनौती दे डाली। इस मामले में घायल राज यादव के पिता ने प्रार्थना पत्र बसखारी पुलिस को दिया है।जिस पर बसखारी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर फायर किए गए देशी तमंचे को भी बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि  गोली की गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंची भीड़ ने दोनों आरोपियो को पड़कर पुलिस के हवाले किया था। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर गोलू एवं शिवम् दोनो आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments